Advertisement

PMFME योजना के तहत अंबिकापुर में उद्यमिता जागरूकता शिविर, उद्यमियों को मिली योजनाओं की जानकारी

PMFME योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन, उद्यमियों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी

अंबिकापुर, 10 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंबिकापुर (सरगुजा) द्वारा 05 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष, उदयपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, अनुदान एवं ऋण प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर में विभागीय अधिकारी अश्विनी शुक्ला (प्रबंधक), सूर्योदय कुमार साहू (सहायक प्रबंधक), संदीप पन्ना (सहायक प्रबंधक) एवं जुही सब्बा (बीपीएम) द्वारा प्रतिभागियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत इकाइयों एवं कार्यरत उद्यमियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने अधिक से अधिक नवीन प्रकरण तैयार कर ऋण स्वीकृति प्राप्त करने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएमएफएमई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का मुख्य उद्देश्य जिले में सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को प्रोत्साहित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47