Advertisement

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की छठवीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, टीएस सिंहदेव रहे मौजूद

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की छठवीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, टीएस सिंहदेव रहे मौजूद

 

अंबिकापुर / सरगुजा।राजमाता स्वर्गीय श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पुत्र, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा रियासत के महाराज टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने राजमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण किया।

समाजसेवा और राजनीति में अद्वितीय योगदान

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन वर्ष 2020 में लंबी बीमारी के बाद हुआ था। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के जब्बल राज परिवार में हुआ था। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सरगुजा महाराज स्व. एम.एस. सिंहदेव से विवाह के पश्चात वे सरगुजा आईं और यहीं से उन्होंने सामाजिक सेवा व राजनीति की शुरुआत की।

वे कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री रहीं और अंबिकापुर एवं बैकुंठपुर से विधायक निर्वाचित हुईं। अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रकाशचंद्र सेठी एवं अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उन्होंने मंत्री के रूप में आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई एवं वित्त विभाग की जिम्मेदारी निभाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस संगठन की मजबूत नींव रखी

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि सत्तर और अस्सी के दशक में राजमाता ने कठिन परिस्थितियों में पूरे सरगुजा जिले का भ्रमण कर कांग्रेस संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को उन्होंने राजनीति में आगे बढ़ाया, वे आज सरगुजा में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं।

प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण और भंडारे का आयोजन

राजीव भवन में श्रद्धांजलि उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंड चौक स्थित स्व. महाराज एम.एस. सिंहदेव एवं स्व. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात मां महामाया मंदिर में आयोजित भंडारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रसाद वितरण किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. प्रेमसाय सिंह, अजय अग्रवाल, जे.पी. श्रीवास्तव, डॉ. अजय तिर्की, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, सत्येंद्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु दीक्षित, इरफान सिद्दीकी, मुनेश्वर राजवाड़े, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, संजय विश्वकर्मा, ए.पी. सांडिल्य, रसीद अहमद अंसारी, विजेंद्र गुप्ता, लालचंद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, संगीता मिंज, सपना सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47