Advertisement

जगदलपुर में सामूहिक विवाह का ऐतिहासिक आयोजन: 280 जोड़ों ने एक साथ रचाया नया जीवन

जगदलपुर में 280 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह, छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जगदलपुर, 10 फरवरी 2026/बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित प्रतिष्ठित सिटी ग्राउंड मंगलवार को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बना, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 280 जोड़ों ने एक ही मंडप के नीचे अपने नव-दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह ने उस समय और भी गौरव प्राप्त किया, जब पूरे प्रदेश में एक साथ 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर छत्तीसगढ़ ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

समारोह की शुरुआत एक भव्य पारंपरिक बारात से हुई, जिसमें 280 वरों के साथ उनकी माताएं हाथों में कलश और दीप लेकर परंपरा अनुसार चल रही थीं। बस्तर की पारंपरिक बाजा-मोहरी की सुमधुर धुनों के बीच निकली यह बारात पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। विवाह मंडप में हरिद्रालेपन, सप्तपदी, जयमाला और हवन जैसे वैदिक संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुए, जिससे वातावरण अत्यंत पावन और भावनात्मक हो उठा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक सशक्त संबल है। उन्होंने स्मरण कराया कि पूर्व में निर्धन परिवारों को बेटियों के विवाह हेतु अपनी संपत्ति तक गिरवी रखनी पड़ती थी, लेकिन वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में इस योजना की शुरुआत कर शासन ने यह जिम्मेदारी स्वयं उठाई। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में 5 हजार रुपये की सहायता राशि से शुरू हुई यह योजना आज 50 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है, जो गरीब परिवारों के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग शामिल रहे। सभी अतिथियों ने नव-दंपत्तियों को सुखमय एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय मौजूदगी में यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05