Advertisement

Kanker News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

कांकेर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिले के शहीद शिवकुमार मंडावी खेल मैदान, गोविंदपुर में भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 251 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कांकेर आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नव-दम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक आशाराम नेताम का संदेश

विधायक श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सशक्त सहारा है, जो बेटियों के सम्मान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि समूह में बाजे-गाजे के साथ खुशी के माहौल में विवाह संपन्न होना अत्यंत सराहनीय पहल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

36 हजार रुपये की सहायता राशि

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रत्येक वधु के लिए 35 हजार रुपये उपहार सामग्री हेतु उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 1 हजार रुपये परिवहन व्यय के लिए दिए जाते हैं। इस प्रकार कुल 36 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

251 जोड़ों का सामूहिक विवाह

इस आयोजन में विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 251 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें—

  • कांकेर – 43
  • चारामा – 30
  • नरहरपुर – 30
  • भानुप्रतापपुर – 30
  • अंतागढ़ – 38
  • दुर्गूकांदल – 29
  • कोयलीबेड़ा – 20
  • पखांजूर – 31

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती तारूणी ठाकुर, सतीश लाटिया, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, दिलीप खटवानी, अनूप शर्मा, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, परिजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47