Advertisement

बलरामपुर में विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, अपर कलेक्टर आरएस लाल को सौंपी जिम्मेदारी

बलरामपुर, 10 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का अष्ठम् सत्र 23 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासन, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका सहित अन्य संसदीय कार्यों से संबंधित जानकारी को निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित करने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा अपर कलेक्टर आरएस लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर आरएस लाल विधानसभा सत्र से संबंधित समस्त कार्यों के समन्वय, निगरानी एवं समयबद्ध प्रेषण की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, ताकि जिले से संबंधित समस्त संसदीय कार्यों का निष्पादन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित विभाग समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक जानकारी नोडल अधिकारी को समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा न हो।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47