लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की।
लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से देवास स्थित उसके निवास सहित इंदौर और देवास के 15 ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की।
शुरुआती जांच में आरोपी के पास करीब 6.26 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार, यह संपत्ति उसकी आंकी गई आय से करीब 223 फीसदी ज्यादा है।













