मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, उत्तरी हिस्से में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और नए चक्रवाती तंत्र के असर से 15 से 17 अक्टूबर तक 20 जिलों में मौसम बदलेगा।
इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। हालांकि, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 अक्टूबर को इसका असर रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग तक फैलेगा।













