बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 11 अक्टूबर को बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी। यात्रा 13 अक्टूबर की देर रात सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंची। यहां बस स्टैंड परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया और श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने नवरात्र और गरबा का जिक्र करते हुए कहा कि गरबा में कुछ लोग कालनेमि की तरह रूप बदलकर आते हैं। उन्होंने बेटियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा और सागर को लव जिहाद मुक्त होना चाहिए। साथ ही कहा कि वे लोगों को जागरूक कर सकते हैं, क्योंकि वे साधु हैं, नेता नहीं।
शास्त्री के इस बयान में गरबा में शामिल होने वाले लोगों को लेकर लगाए गए आरोप उनके अपने विचार हैं।













