Advertisement

दिल्ली में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिले भूपेश बघेल, बेटे चैतन्य बघेल ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली / 11 फरवरी 2026 /छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आदिवासी नेता कवासी लखमा, नवनियुक्त ऊर्जावान जिला अध्यक्षगण एवं उनके पुत्र चैतन्य बघेल भी उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मुलाकात संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण में हुई। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इससे पहले, भूपेश बघेल ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि उनके पुत्र चैतन्य बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं के बीच इन मुलाकातों को छत्तीसगढ़ की राजनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पार्टी के भीतर सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों के संकेत भी मिलते हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47