बीजापुर में विधायक का दौरा सुरक्षा कारणों से स्थगित, भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

बीजापुर / 11 फरवरी 2026 /छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा कारणों से विधायक का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर द्वारा जारी गोपनीय पत्र में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षा कारणों से टालने का आग्रह किया गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पत्र के अनुसार, माननीय विधायक विक्रम मंडावी का 12 फरवरी को प्रातः 8 बजे भैरमगढ़ से रवाना होकर भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंदरूनी ग्रामों में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हालांकि, जिन गांवों में भ्रमण होना था, वे दुर्गम, कच्चे सड़क मार्ग वाले एवं नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दौरा स्थगित करने की सिफारिश की है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर सवाल उठाए, जिसमें कहा गया था कि मार्च 2026 तक नक्सली जड़ से समाप्त हो जाएंगे।

भूपेश बघेल ने लिखा —
“मार्च में नक्सली जड़ से ख़त्म होने वाले हैं, ऐसा अमित शाह कहते हैं। विधायक दौरे पर नहीं जा सकते, ऐसा भाजपा की सरकार कहती है। तो सच क्या है? अगर अभी भी नक्सल गतिविधियां चल रही हैं तो ख़त्म क्या हो रहा है? इससे अच्छी तो हमारी सरकार थी जब विधायक बेरोकटोक दौरा तो कर पा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। अगर हालात सामान्य हो चुके हैं तो फिर जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र भ्रमण से क्यों रोका जा रहा है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकारी दावों और वास्तविक स्थिति पर बहस को तेज कर दिया है।