दीपावली से पहले यूपी DGP के सख्त निर्देश: बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय; व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा

डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिए त्योहारों पर सुरक्षा के निर्देश, बाजारों में बढ़ाई चौकसी

कानपुर देहात। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी एडीजी, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सर्राफा बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त संख्या में वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही, एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पुलिस बल और पीएसी के साथ सघन फुट पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

झींझक कस्बे में निरीक्षण:
एसपी देहात राजीव सिरोही ने झींझक कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना। सर्राफा कारोबारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

डीजीपी के निर्देशों में शामिल:

  • भीड़ नियंत्रण और दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

  • रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, पार्क, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन स्थलों पर सुदृढ़ पुलिस प्रबंध करना।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने भी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार पर जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो