Advertisement

बलौदाबाजार में भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध भर गया है

बलौदाबाजार में भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध भर गया है। इसके बाद बांध के सभी 14 गेट खोलकर महानदी में पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। अमेठी गांव एक बार फिर पानी से घिर गया है।

स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर SDM दीपक निकुंज ने तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन ने अमेठी गांव के 5 परिवारों के 25 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। इनमें कमलदेव निषाद, अग्नु निषाद, काशी राम निषाद, धिराजू निषाद और तुलसी फेकर के परिवार शामिल हैं।

SDM दीपक निकुंज ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महानदी और आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और किसी भी तरह की बाढ़ की स्थिति या सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।

12 गांवों पर प्रशासन की नजर

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मलपुरी, मोहान, रीवडीह, बम्हनी, चरोदा, अमेठी, मुडियाडीह, धमनी, बल्दा कछार, रिवासरार, पिपरछेड़ी और दोनाझार समेत आसपास के गांवों को अलर्ट किया गया है।प्रशासन ने इन क्षेत्रों में राहत और बचाव दल तैनात किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47