Advertisement

राजधानी में वाहन चालकों को रोककर कार के अंदर रखा सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय

राजधानी में वाहन चालकों को रोककर कार के अंदर रखा सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस तरह की वारदातों को लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया है।

गंज इलाके में वारदात कर चुके आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने गंज थानाक्षेत्र में नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कारोबारी से इसी पैटर्न में वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा, कि वो रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। 24 सितंबर को वह कार (CG04PS7590) से घर से ऑफिस जा रहे थे।

फाफाडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर युवक ने उन्हें बताया कि कार के बोनट के सामने ऑयल गिर रहा है। कुछ दूर जाने के बाद दूसरे युवक ने भी यही बात कही।

कारोबारी ने कार सड़क किनारे खड़ी की और बोनट की जांच करने लगा। इसी दौरान वह सर्विसिंग से जुड़े व्यक्ति से संपर्क करने में भी व्यस्त हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चालक का ध्यान दूसरी ओर होते ही अज्ञात आरोपी कार के अंदर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नकदी, बैंक से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रखा था।

इस सावधानी से बचे आरोपियों से

  • कार से बाहर निकलने से पहले कीमती सामान अपने पास रखें।
  • किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर तुसंत विश्वास न करें, भले ही वह मददगार लग रहा हो।
  • सामान कार में हो तो वाहन को लॉक करके ही बाहर निकलें।
  • अंजान व्यकि के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें।
  • संदेह होने पर सुरक्षित स्थान पर जाकर रूकें और स्थिति की जांच करें।
  • ऐसी घटना या संदिग्ध गतिबिधि देखने पर तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सुचना दें।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने अंजान लोगों की सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

अफसरों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाड़ी के नाम पर रोक रहा है, तो अलर्ट रहे। गाड़ी से उतरे ही उसे लॉक कर दें। संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे और वारदात से बचें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47