Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।इनमें प्रदेश में बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। परिवहन विभाग ने किराया वृद्धि को लेकर प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हें बैठक में मंत्रिपरिषद के सामने रखा जा सकता है।प्रदेश में बस संचालक संगठन लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। संचालकों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ बसों के संचालन का खर्च बढ़ गया है। इसके अलावा मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में मौजूदा किराए में संशोधन की मांग की जा रही है।परिवहन विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूत्रों के मुताबिक, परिवहन विभाग ने बस किराया बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है। 30 सितंबर की बैठक में इस पर मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है। प्रस्ताव में बसों की अलग-अलग श्रेणियों और यात्रा की दूरी के हिसाब से किराए में बदलाव का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, कैबिनेट की चर्चा के बाद इसमें संशोधन भी संभव है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57