पुलिस के जवानों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान।

पुलिस के जवानों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गोपाल सिंह विद्रोही सीजी सूरजपुर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव, कार्य स्थल पर वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने तथा फरियादियों के थाना आने पर उन्हें स्वच्छ अनुभूति मिले जिसके लिए थाना एवं चौकी भवन एवं परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में रविवार को जिले के सभी थाना चौकी एवं पुलिस लाइन में अधिकारी व जवानों ने साफ सफाई के लिए श्रमदान किया।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव एवं थाना चौकी परिसर में स्वच्छता रहने से मन मस्तिष्क में अच्छा प्रभाव पड़ता है जिसे लेकर रविवार को जिले के सभी थाना, चौकियों तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर पुलिस कर्मचारियों द्वारा व्यापक रूप से साफ सफाई का कार्य किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई