Advertisement

बेमेतरा जिले में अब तक 6 लाख 8 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी।

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में अब तक 6 लाख 8 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को 1181 करोड़ 11 लाख का भुगतान

कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के कुशल मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु समर्थन मूल्य पर जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य युद्धस्तर पर किया जाकर अब अंतिम चरण में है। धान खरीदी का कार्य 01 दिसंबर 2021 से सभी 102 सहकारी समितियों के 123 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में अब तक 6 लाख 8 हजार 257 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसके एवज में जिले के पंजीकृत एक लाख 33 हजार 596 किसानों को 1181 करोड़ 11 लाख से अधिक रूपये का भुगतान किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री राजेन्द्र वारे ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा केहका से 3351 किसानों को 3104.75 लाख रूपये, शाखा खंडसरा से 7640 किसानों को 7323.49 लाख रूपये, शाखा जेवरा से 6996 किसानों को 6454.74 लाख रूपये, शाखा ठेलका से 4639 किसानों को 3927.11 लाख रूपये, शाखा थानखम्हरिया से 6850 किसानों को 5986.55 लाख रूपये, शाखा देवकर से 6092 किसानों को 5326.67 लाख रूपये, शाखा देवरबीजा से 8311 किसानों को 7763.21 लाख रूपये, शाखा दाढ़ी से 6113 किसानों को 5532.00 लाख रूपये, शाखा नवागढ़ से 16019 किसानों को 12833.77 लाख रूपये, शाखा नांदघाट से 6655 किसानों को 5174.64 लाख रूपये, शाखा परपोड़ी से 4348 किसानों को 3890.96 लाख रूपये, शाखा बेमेतरा से 5973 किसानों को 5654.99 लाख रूपये, शाखा बेरला से 16161 किसानों को 14284.84 लाख रूपये,  शाखा बालसमुंद से 7563 किसानों को 6760.73 लाख रूपये, शाखा भिम्भौरी से 7803 किसानों को 6939.64 लाख रूपये, शाखा मारो से 4479 किसानों को 3625.07 लाख रूपये, शाखा सम्बलपुर से 10287 किसानों को 9416.17 लाख रूपये, शाखा साजा से 4316 किसानों को 4111.35 लाख रूपये, का भुगतान अब तक किया गया है। किसान को भुगतान प्राप्त करने में कोई समस्या नही हो रही है।

खरीदी हेतु अब केवल 6 दिन शेष है। जिसमें लगभग 10 हजार किसानों से लगभग 3 लाख क्विं और खरीदी किया जाना है। समितियों में समयावधि में खरीदी का कार्य पूर्ण करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले के 92 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। जिससे किसानों मे हर्ष व्याप्त है।

जनपद पंचायत फरसगांव में मावा कोण्डानार एप्प संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57