Advertisement

जनपद पंचायत फरसगांव में मावा कोण्डानार एप्प संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

जनपद पंचायत फरसगांव में मावा कोण्डानार एप्प संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोण्डागांव, 29 जनवरी 2022 कोण्डागांव जिले के आम नागरिकों को सुविधा पहुंचाने हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अभिनव पहल पर जिला प्रशासन द्वारा मावा कोण्डानार एप्प का निर्माण किया गया है। जिसके संचालन एवं मॉनिटरिंग के लिए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत् शुक्रवार को जनपद पंचायत फरसगांव के डेटा एन्ट्री ऑपरेटरों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी ऑपरेटरों को एप्प में आई शिकायतों, मांगों, सुझावों, निर्माण कार्यों की प्रगति आदि के संचालन, प्रबन्धन एवं एन्ट्री किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा हर घर तक प्रशासन की पहुंच बनाने के लिए मावा कोण्डानार एप्प का निर्माण किया गया है। इस एप्प के माध्यम से व्यक्ति अपनी शिकायतों, मांगों, सुझावों, अपने ग्राम में हो रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी तथा उससे संबंधित सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस एप्प में हर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण सूची एवं जानकारियां भी उपलब्ध होगी। इस एप्प द्वारा गांव में किसी प्रकार की समस्या की शिकायत, उसके सम्बन्ध में सुझाव एवं मांगों के होने पर वह विभाग को प्रविष्ट करते हुए फोटो, ऑडियो, विडियो एवं टेक्स्ट माध्यम से अपनी शिकायत, मांगों एवं सुझावों को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,10 वाहन ज़ब्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47