Advertisement

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,10 वाहन ज़ब्त

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,10 वाहन ज़ब्त

राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। कल देर  खनिज विभाग द्वारा भटगांव,कसडोल एवं बलौदाबाजार में अवैध रेत परिवहन करते हुए कुल 10 वाहन पकड़े गए है। खनिज अधिकारी ने एम चंद्रशेखर नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया की 10 वाहनों में 3 हाईवा 7 ट्रैक्टर शामिल है। जिसे जब्त कर निकट थाना एवं कुछ गाड़ी जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर में रखी गयी है। यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। यह लगभग 1लाख 89 हजार रुपए अनुमानित हैं। जिससे सरकार को अतरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जिला में अवैध रेत  परिवहन एवं उत्खनन को रोकने के लिए खनिज विभाग द्वारा अलग अलग टीम गठित किया गया है। जो जिले के गिधौरी, कसडोल,सकरी बायपास, वटगन एवं खरतोरा चौक मे तैनात है। गौरतलब है की कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन,परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री सिंह ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी के के बंजारे,खनिज सिपाही खिलेश्वर ध्रुव एवं निकेश वर्मा उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गंभीर कुपोषित बच्चों को रोस्टर बनाकर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में अनिवार्यतः भेजना सुनिश्चित करें

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57