Advertisement

रायगढ़ जिले में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने जांच तेज कर दी

रायगढ़ जिले में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने जांच तेज कर दी है। टीम होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में कोड़ातराई स्थित दो होटलों में जांच के दौरान साफ-सफाई की कमी मिली। टीम ने दोनों होटलों से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के 6 सैंपल लिए हैं।

दीपावली पर्व को देखते हुए फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम कोड़ातराई स्थित आयुष और मेघा होटल पहुंची। निरीक्षण के दौरान दोनों होटलों में साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी पाई गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

मिठाई और नमकीन के 6 सैंपल लिए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मेघा रेस्टोरेंट से खोवा बर्फी, बूंदी लड्डू और मोटा सेव के नमूने लिए गए। वहीं आयुष रेस्टोरेंट से गोंद लड्डू, खोवा पेड़ा और सेव नमकीन के सैंपल लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। समय-समय पर अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57