Advertisement

मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में नाम जोड़ने, नाम में बदलाव और अन्य सुधार के लिए मिले आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही

मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में नाम जोड़ने, नाम में बदलाव और अन्य सुधार के लिए मिले आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम के सभी पांच जोनों में अब तक 13,933 मतदाताओं की जानकारी में सुधार किया गया है। इसकी जानकारी निगम सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को दी गई। साथ ही उन्हें किए गए सुधारों की जानकारी दिखाई गई।

बैठक में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, खेमलाल वर्मा और अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड मौजूद रहे। इस दौरान मतदाता सूची में सुधार के लिए मिले आवेदनों, परिशिष्ट-15 और अन्य आपत्तियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच जोनों में मिले आवेदनों की जांच के बाद नियमों के अनुसार सुधार किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बाकी आपत्तियों का 3 दिन में होगा निराकरण

सभी जोनों में जोन आयुक्त, सहायक निर्वाचन अधिकारी और बूथ स्तर के कर्मचारियों ने आवेदनों की जांच कर सुधार किए हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को किए गए सुधारों की जानकारी दिखाई गई। प्रतिनिधियों ने इस पर संतुष्टि जताई। वहीं, बाकी आपत्तियों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

अधिकारियों को इन मामलों में जरूरी सुधार अगले 3 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 3 नवंबर तक मिले बाकी दावा-आपत्तियों का निराकरण 6 नवंबर तक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवेदनों की जांच कर जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए यह काम प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57