Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अघोरी बाबा पर महिला की जलती चिता से छेड़छाड़ कर तंत्र साधना करने का आरोप लगा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अघोरी बाबा पर महिला की जलती चिता से छेड़छाड़ कर तंत्र साधना करने का आरोप लगा है। यह देख गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने बाबा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

परिजनों का कहना है कि, चिता से सिर और हड्डियां गायब है। बुजुर्ग ने बताया कि, बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था। हम सिर्फ बैठे थे, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है।

वीडियो में कुछ लोग उसे जमीन पर घसीटते, बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान उसके मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है।

उसकी पहचान शिवराम बाबा के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना कोनी थाना इलाके की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर को कोनी निवासी अनिता यादव ने आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन शाम को परिजनों ने उसका श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया था। चिता जलाने के बाद परिजन घर चले गए।

रात में चिता देखने आए परिजनों को शिवराम बाबा, एक बुजुर्ग और दो युवक मिले। उन्हें देख दोनों युवक भाग गए, लेकिन बाबा और बुजुर्ग पकड़ा गए। बुजुर्ग का कहना है कि, वो शराब लेकर आया था। जिसे पी रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंत्र पढ़कर शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था बाबा

वायरल वीडियो में परिजनों ने बुजुर्ग से पूछा कि, हड्डियां कौन ले गया है। हमें वापस कर दो हम कुछ नहीं करेंगे। बुजुर्ग ने कहा कि, बाबा ने हड्डी निकाला है, लेकिन उसने कहा रखा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दो लड़के जो आए थे, उनको भी मैं नहीं पहचानता हूं।

मुझे चावल और शराब लाने के लिए कहा गया। बाबा मंत्र पढ़ते हुए शराब की बूंद चिता पर डाल रहा था। हम सिर्फ बैठे थे, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है।

जलती चिता के पास तंत्र साधना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि, अंतिम संस्कार के बाद शिवराम बाबा श्मशान घाट पहुंचे और महिला की जलती चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए तंत्र साधना करने लगे। उनका आरोप है कि, चिता से महिला की हड्डियां गायब है। जिससे परिजन और बाकी लोग नाराज हो गए।

पति समेत कई लोगों ने की मारपीट

आरोप है कि, मृतका के पति गुड्डा उर्फ राजकुमार यादव समेत करीब कई लोगों ने शिवराम बाबा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में लोग उन्हें जमीन पर घसीटते और बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल बाबा को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57