Advertisement

रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता अपने ही एक साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया

रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता अपने ही एक साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया। बच्चे को वापस देने से इनकार करने और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर मां ने पुलिस से मदद मांगी। पंडरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की और महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर मां से मिला दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में ही केक काटकर बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया।पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय प्रिया पांडेय की शादी 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 7-8 महीने से अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लाकेश दलदल सिवनी स्थित पत्नी के घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान लाकेश ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट भी की।

विवाद के दौरान शाम करीब 5 बजे आरोपी ने बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा। बाद में प्रिया शिकायत दर्ज कराने पंडरी थाने पहुंची। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे लाकेश वहां पहुंचा और एक साल के बेटे के साथ पत्नी का मोबाइल फोन भी लेकर चला गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मां ने बच्चे को वापस देने की मांग की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बच्चे के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद मां ने पुलिस से मदद मांगी। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।

ढाई घंटे में मिला बच्चा, थाने में मनाया जन्मदिन

डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में एडीसीपी आदित्य पांडेय और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय की टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया।

इस पूरे मामले का भावुक पहलू यह रहा कि जिस दिन बच्चा मां से बिछड़ा, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पंडरी थाने में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे के साथ खुशियां साझा कीं और मां को भी इस मुश्किल दिन के बाद एक यादगार पल दिया।

प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57