रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। थिएटर्स में फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।
स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला। रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस खास स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट, सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता ग्रैस, आशीष चंचलानी के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए।













