ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल के साथ लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है।
मैक्सवेल ने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के आखिरी तक है।
मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी में ओमान के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था।











