मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी मिली है। ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ई-मेल में शो के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है।
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर को उड़ाने की बात ई मेल में हैं। साथ ही तीन स्कूलों को ई-मेल भेजकर अभिभावकों से बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने को कहा गया है।











