Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध परिवहन पर एक्शन मोड़ में कर रही कार्यवाही।

सूरजपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध परिवहन पर एक्शन मोड़ में कर रही कार्यवाही

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर आज अवैध परिवहन करते 38 वाहन किए गए जप्त

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज ही अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन करते वाहनों को जप्त किया गया है। जिला में आज आकस्मिक निरीक्षण करते हुए खनिज विभाग ने रेत के 6 वाहन एवं  3 पत्थर लोड गाड़ी , 1 ईंट के वाहन व सूरजपुर एसडीएम ने 12 वाहन को अवैध परिवहन करते पाया।  वहीं विकासखण्डों में भैयाथान एसडीएम ने 8 ट्रेक्टर रेत, 1 ट्रैक्टर ईंट, 1 407 रेत लोड एवं  प्रतापपुर एसडीएम ने 6 ट्रेक्टर रेत वाहन अवैध परिवहन करते पाया। इन वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जप्त कर समीपस्थ थाना की सुपुर्दगी में दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि जिला में खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन को नियंत्रित करने हेतु खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन एवं उत्खनन में लिप्त वाहन मालिकों पर नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। वहीं अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ता, भण्डारणकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी विभाग द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ता, भण्डारणकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

पढ़ई तुंहर दुआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मोहला और खैरागढ़ विकासखंड के शिक्षक हुए सम्मानित

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57