Advertisement

कलेक्टर ने 10 फरवरी तक केशकाल घाट की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश।

कलेक्टर ने 10 फरवरी तक केशकाल घाट की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

घाट की मरम्मत का कार्य सोमवार से होगा प्रारंभ

शनिवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं रोड निर्माण संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में एनएचपीडब्ल्यू द्वारा केशकाल घाट तथा बाईपास में कार्य कर रहे वलेचा कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य में देरी एवं अरुचि दिखाने के संबंध में जानकारी दी। जिस पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी को पत्र लिख कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने तथा कार्य का रीटेंडर कर इस कंपनी को कोई भी कार्य देने से प्रतिबंधित करने को कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके अतिरिक्त उन्होंने केशकाल घाट में उन्होंने धूल एवं गड्ढों के कारण होने वाले हादसों को रोकने तथा फूलों की घाटी को पुनः सुंदर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को घाट की मरम्मत, उसकी सफाई तथा उसके सुंदरीकरण का कार्य सौंपा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी को उन्होंने 10 फरवरी तक घाट की पूर्ण मरम्मत कर उसके सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्य दिया। जिस पर अधिकारियों द्वारा सोमवार से कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई। इस पर कलेक्टर ने उन्हें कार्य की प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं केशकाल पहुंच घाट निर्माण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इसके अलावा इस बैठक में घाट के नीचे सड़क की मरम्मत तथा पुलियों के निर्माण की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। कोण्डागांव-नारायणपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए उन्होंने वन विभाग द्वारा अनुमति जल्द प्राप्त कर कार्य को प्रारंभ करने तथा कोण्डागांव बायपास मार्ग का भी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में एनएचपीडब्ल्यू की ओर से कार्यपालन अभियंता आर के गुरु, कनिष्ठ अभियंता कोण्डागांव कैलास साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57