Advertisement

हटकुल नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने किया भूमिपूजन

उत्तर बस्तर कांकेर : हटकुल नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने किया भूमिपूजन

कोदागांव-झुनियापारा-मोहपुर मार्ग में हटकुल नदी में 873 लाख 98  हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने आज भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पुल को बनाने की मांग वर्षों से था, इसके निर्माण होने से लगभग 9 से 10 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। पुलिया का निर्माण होने से कोदाभाट से विश्रामपुरी तक आवागमन सुगम होगी, जिससे झुनियापारा, मोहपुर, पुसावण्ड-पुसवाड़ा, लेण्डारा, कुम्हानखार, ठेमा, आमापानी, रावस, चिपरेल, साल्हेभाट इत्यादि गांवों के लगभग 11 हजार से अधिक ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र मे विकास को नई गति मिलेगा। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम को अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर, जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम और पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, सरपंच कोदाभाट ईश्वरी नेताम, सरपंच मोहपुर महाबती भास्कर, पूर्व सरपंच गढ़पिछवाड़ी तरेन्द्र भण्डारी, पूर्व जनपद सदस्य रमाशंकर दर्रो, कार्यपालन अभियंता सेतु आर.एम. शेख, एसडीओ सी.आर. मांझी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्टर ने 10 फरवरी तक केशकाल घाट की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57