जशपुरनगर जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही

जशपुरनगर : जशपुरनगर जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर ने रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के दिए निर्देश

जशपुर खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर एवं एक ईट के ट्रेक्टर को जप्त किया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण, पर नियंत्रण के लिए संघन कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को रेत के अवैध परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखंड के भुड़केला और मनोरा विकासखंड के केसरा में खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रेक्टर एवं ईट के एक ट्रेक्टर को जप्त कर थाना जशपुर में रखा गया है।  अधिकारियों ने बताया कि निरंतर आगे भी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत माफियों पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए है।

हटकुल नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का संसदीय सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने किया भूमिपूजन