Advertisement

28 दिन के प्लान अनुसार 13 माह का एक वर्ष होता है -डॉ. अरुण पाण्डेय

28 नही 30 दिन वाली प्लान दें मोबाईल कम्पनियां -जनसभा

छत्तीसगढ़ / रायपुर । जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को पत्र लिखकर दूरसंचार कंपनियों को 28 दिन के बदले 30 दिन के प्लान दिया जावे ऐसा निर्देश देने का अनुरोध किया कहा है। इस तरह देशभर के ग्राहकों के रिचार्ज करने में 1 माह की कमी होगी जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से देश के दूरसंचार ग्राहकों को मिलेगा।

28 दिन के प्लान अनुसार 13 माह का एक वर्ष होता है -डॉ. अरुण पाण्डेय

जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों के 28 दिन के प्लान के अनुसार ग्राहकों को वर्ष में 13 माह हो जाते हैं इस प्रकार टेलीकॉम इंडस्ट्री में 13 माह का एक वर्ष हो जाता है। जिसके कारण देशभर के ग्राहकों को एक अतिरिक्त माह के रिचार्ज का बोझ बढ़ जाता है। इस तरह कम्पनियां खुलेआम अपने ग्राहकों से लूट कर रही हैं, जिसपर लगाम कसना आवश्यक है।

यह भी देख : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना करें कम्पनियां, ग्राहकों को दिलवाया जाए मुआवज़ा -डॉ. अरुण पाण्डेय

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को लिखे पत्र में जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने उनसे अनुरोध किया हैकि देश भर के ग्राहकों के हित को ध्यान रखते हुए दूरसंचार कंपनियों को निर्देशित किया जावे कि मोबाइल कम्पनियां 30 दिनों की वैद्यता वाली प्लान घोषित करने व इसके अनुरूप ही अन्य टैरिफ व कॉम्बो वाऊचर बनाने निर्देशित किया जावे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ग्राहकों की इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना किया जावे ऐसी योजना बनानी होगी। साथ ही लाइफ़ टाईम इनकमिंग का वादा करके मुकरने वाली कंपनियों पर कार्यवाही करते हुऐ लाइफ टाइम रीचार्ज़ करने के बाद ठगे गए ग्राहकों को उचित मुआवज़ा कम्पनियों द्वारा दिया जावे, इस ओर ध्यानाकर्षण करें।

जशपुरनगर जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57