Advertisement

सराफा व्यापारी से 6 लाख के गहने लूटे:बदमाश ने स्कूटी को धक्का देकर गिराया, फिर बैग लेकर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला।

सराफा व्यापारी से 6 लाख के गहने लूटे:बदमाश ने स्कूटी को धक्का देकर गिराया, फिर बैग लेकर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला

दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से लूट।

बिलासपुर में शनिवार रात सराफा व्यापारी के 6 लाख रुपए कीमत के गहनों से भरा थैला लूट कर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। राधिका ज्वेलर्स के संचालक दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और बैग लेकर भाग निकले। इस दौरान उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। CCTV कैमरे में बाइक सवार दो युवक भागते नजर आ रहे हैं।

लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचकर लुटेरों की जानकारी जुटाती रही।
गोंड़पारा निवासी विनोद सोनी की सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित अमरैय्या चौक में राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान में विनोद और उसका भाई विक्की सोनी बैठते हैं। रोज की तरह वह करीब शाम 7 बजे दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। अभी वह शनिचरी रपटा के पास पहुंचा था। तभी एक युवक दौड़ते हुए आया और उसकी स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया। फिर सोने-चांदी से भरे थैले को लूटकर बाइक सवार साथी के साथ भागने लगा।

विनोद सोनी ने चिल्ला कर शोर मचाया। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीछे-पीछे उसका भाई विक्की सोनी बाइक में आ रहा था। उसने विनोद के साथ बाइक सवार युवकों का पीछा किया। लेकिन, लुटेरे दूर भाग गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

व्यापारी बोला- मुझे लगा लिफ्ट मांगने के लिए रोक रहा है युवक
सराफा व्यापारी विनोद सोनी ने बताया कि वह स्कूटी में जेवरों से भरे दो थैला रखा था। रपटा के पास पहुंचने पर एक युवक दौड़ते हुए आया, तब उसे लगा कि युवक पहचान का होगा और लिफ्ट लेने के लिए आ रहा है। लेकिन, पास आते ही उसने लात मारकर स्कूटी को गिरा दिया। उसके गिरने के बाद युवक सोने-चांदी से भरे थैले को लूट कर भाग गया।

सरकंडा के चिंराजपारा स्थित राधिका ज्वेलर्स से घर जाने निकला था व्यापारी।
CCTV कैमरे में भागते दिख रहे बाइक सवार लुटेरे

लूट की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली TI शीतल सिदार के साथ ही साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई। व्यवसायी के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही लुटेरों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। जूना बिलासपुर किलावार्ड के पास दुकान के फुटेज में बाइक सवार युवक भागते नजर आ रहे हैं। लेकिन, उसमें उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस अन्य दुकानों के भी फुटेज देख रही है।

शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध
शहर में लूट व डकैती के साथ ही हत्या की वारदातें लगातार हो रही है। बीते दिनों कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैतों ने धावा बोल दिया था और कट्‌टे की नोंक पर लूटपाट की थी। पुलिस अभी डकैतों की तलाश भी नहीं कर पाई है कि शहर के बीच व्यस्ततम इलाके में लूट की घटना हो गई। ऐसे में शहर की पुलिसिंग पर सवाल उठने लगा है।

सुकमा जिले में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05