Advertisement

हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख सीजी सूरजपुर। दिनांक 30.01.2022 को ग्राम तेलसरा निवासी शिव सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने भाई प्रमोद और हीरालाल के साथ शनिवार के शाम को गांव में शादी-मण्डप का बाजा देखने गए थे जहां बृजलाल सिंह के दुकान के पास बैठे थे इसी दौरान प्रमोद मोबाईल में किसी से बात करते हुए बृजलाल सिंह के घर परछी में जाकर बात करने लगा इसी दौरान बृजलाल फोन पर किसको गाली-गलौज कर रहे हो कहीं और जाकर गाली-गलौज करों इसी बात को लेकर प्रमोद व बृजलाल सिंह के बीच विवाद होने लगा इसी बीच बृजलाल सिंह ने लकड़ी का फारा से प्रमोद के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में धारा 302 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने प्रकरण के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस ने आरोपी बृजलाल सिंह पिता रामसुन्दर उम्र 28 वर्ष को उसके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फारा जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, एसआई गजपति मिर्रे, एएसआई हीरालाल साहू, आरक्षक राधेश्याम साहू सक्रिय रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही तेजी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47