Advertisement

रनिंग वॉटर सप्लाई के काम में आ रही तेजी

रायपुर : रनिंग वॉटर सप्लाई के काम में आ रही तेजी

रायपुर,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशन में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रनिंग वाटर सप्लाई के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिला जल स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिंगल विलेज, मल्टी विलेज व सोलर योजना के तहत चल रही योजनाओं के तहत सारे स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी, स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन आदि में रनिंग वाटर कार्य की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत अनुबंध व समय वृद्धि की स्वीकृति पर समीक्षा करते हुए विलंब पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी संबंधितों एवं ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना से संबंधित स्वीकृत कार्यों की प्रगति और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय  :भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट।

बैठक के दौरान कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन प्रगति एवं निविदाओं की स्वीकृति के अनुमोदन पर चर्चा की। ईई पीएचई ने बताया कि रेट्रोफिटिंग योजना के 366, सिंगल विलेज योजना के 466, सोलर योजना के 314 सहित कुल 1146 योजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है तथा 353 योजनाओं की निविदा जारी की जा चुकी है। जिसमें से 515 योजनाओं में कार्यादेश जारी किया गया है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 194 योजनाओं में कार्य प्रारंभ कर दिया है जिसमें 6 जनवरी की स्थिति में 24 हजार घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके हैं। इसके साथ ही आश्रम एवं छात्रावास में रनिंग वाटर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, जल संसाधन, क्रेडा, शिक्षा, वन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57