Advertisement

कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।

रायपुर : कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

निर्देशों का उल्लंघन करने पर की जाएगी नियमानुसार कार्यवाही
 
रायपुर, 08 फरवरी 2022सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से समस्त संभागायुक्त तथा समस्त कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

य़ह पढ़े:- राज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनेक शासकीय कार्यालयों-मैदानी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जो शासन द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत है। अतः सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10ः00 बजे उपस्थित होकर शाम 5ः30 बजे तक कार्य संपादित करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।  

य़ह पढ़े:- रनिंग वॉटर सप्लाई के काम में आ रही तेजी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57