Advertisement

Ambikapur News: इस वर्ष 31 हजार से अधिक लघु व सीमांत किसानों ने बेचा धान……..

इस वर्ष 31 हजार से अधिक लघु व सीमांत किसानों ने बेचा धान……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 31 हजार 663 लघु व सीमांत किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचा है। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय्य योजना से मिलने वाले फायदे से समर्थन मूल्य में धान बेचने लघु व सीमांत किसानों में लगातार रुझान बढ़ रहा है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले के 15 हजार 256 पंजीकृत  लघु किसानों में से 14 हजार 119 तथा 24 हजार 95 पंजीकृत सीमांत किसानों में से 17 हजार 544 किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचा है। समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 2500 रुपये धान का मूल्य मिलने से किसानों में समर्थन मूल्य में धान बेचने उत्साहित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यही कारण है कि पिछले दो वर्ष से किसानों के पंजीयन में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनकी समस्याओं का भी शीघ्रता से निराकरण किया जा रहा हैl वर्ष 2020-21 में जिले के कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 38 हजार 522 थी वही वर्ष 2021-22 में बढ़कर 49 हजार 613 हो गई। किसानों की संख्या में करीब 5672 की वृद्धि हुई। इसी प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हुई ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47