Advertisement

​​​​​​​मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न वनांचल ग्रामों में किया विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

रायपुर : ​​​​​​​मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न वनांचल ग्रामों में किया विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

विभिन्न वनांचल ग्रामों में किया विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न वनांचल ग्रामों में पहुॅचकर विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया और ग्रामीणों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम बड़ाजुंगेरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और शासकीय कन्या आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। ग्राम लोहारटोला में सी.सी.रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण और निर्मला घाट निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम कोड़ेकसा में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण किया और ग्राम झीकाटोला में नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे धान के अतिरिक्त दलहन-तिलहन फसल लें। भांठा टिकरा जमीन पर कोदो, कुटकी, रागी आदि फसल लेकर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्र के निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए 61 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ग्रामीणों को दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार आर.आर.दुबे, गणमान्य नागरिक अनिल लोढ़ा, हस्तीमल सांखला, विकास भेंडिया, गुलाबचंद जैन आदि मौजूद थे।

​​​​​​​सुनहरे भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई जरूरी – मंत्री अनिला भेंडिया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57