Advertisement

अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर : अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति जनजाति सहित अन्य वर्गों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए नौकरियों, शासकीय योजनाओं तथा कृषि सहित अन्य व्यवसायों में प्राथमिकता देने के लिए कार्य कर रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डॉ. डहरिया आज रायपुर में गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था। इस अवसर पर श्रीमती शकुन डहरिया मौजूद थीं।
कृषि मंत्री ने किया पी.एम. फसल बीमा योजना पॉलिसी का वितरण।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा और अन्य राज्य के युवक-युवती और समाज के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। कार्यक्रम में गुरूघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खाण्डे, महासचिव डॉ. जे.आर. सोनी, उपाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल लहरे, चेतन चंदेल, डी.एम. पात्रे, श्रीमती गिरजा पाटले सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां तथा उनके परिजन मौजूद थे।
राज्यपाल ने मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57