Advertisement

पल्स पोलियो अभियान:ज़िले में 98500 नौनिहालों को पिलायी गई पोलियो की दवा

महासमुंद : पल्स पोलियो अभियान:ज़िले में 98500 नौनिहालों को पिलायी गई पोलियो की दवा

कलेक्टर बोले कोई बच्चा पोलियो खुराक से न छूटे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा में बच्ची को पोलियो की खुराक पिला कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले में आज रविवार 27 फ़रवरी से 1 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 114099 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायी जाने का लक्ष्य है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 16732 और ग्रामीण क्षेत्र में 97367 लक्ष्य था। आज 98545 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। जिसमें आज शहरी क्षेत्र के 13189 और ग्रामीण क्षेत्र के 85356 पात्र बच्चें है। जिन्हें पोलियो की खुराक दी गयी।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा में बच्चों को पिलाई गयी पोलियो वैक्सीन
जिले में कितने 1270 पोलियो बूथ और 2880 सेंटर पोलियो की खुराक देने स्थापित किए गए। इसके अलावा ट्रांजिट टीम तथा मोबाइल टीम गठित की गई। पल्स पोलियो अभियान पर निगरानी के लिए 391 सुपरवाईजर तैनात किए गए। पल्स पोलियो बूथ पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन को सम्मानित करने मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।
शुभारंभ के इस मौक़े पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आलोक,मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता, कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा, डॉ. मुकुन्द राव घोड़ेसवार, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती माधुरी सिक्का द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो दवा की दो बुंद पिलाई गई। आर.एम.एन.सी.एच.ए. सलाहकार, डॉ. भूपेन्द्र सिन्हा, डॉ. अल्विया दास, श्री राकेश देवांगन, श्री के.के. पटेल, स् वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन को सम्मानित करने मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।
ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप-स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई गई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलायें। अभियान आज 27 फ़रवरी को पोलियो बूथ पर दवा पिलाने के बाद सोमवार 28 फ़रवरी एवं मंगलवार 1 मार्च को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक देकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायेंगे। कलेक्टर ने इस बात की सख्त हिदायत दी है कि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूटने न पाए। पल्स पोलियो अभियान के लिए सभी खंड मुख्यालयों सहित बूथों में पोलियो वैक्सीन के पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी बीएमओ अपने-अपने इलाके में निरंतर दौरा कर पल्स पोलियो अभियान पर निगरानी रख रहे थे ज़िले में अभियान के सफल संचालन की स्वास्थ्य विभाग व्यापक तैयारियां की गई। कोई भी बच्चा दवा पीने से ना छूटे इसका विशेष ख्याल रखकर ट्रांजिट व मोबाइल टीमें गठित की गई है। बाजार स्थल, कारखानों एवं खदानों में कार्यरत श्रमिक महिलाओं के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के विशेष इंतजाम किए गए है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में सफर के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने विशेष रूप से कर्मचारी तैनात करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
नौनिहालों का जीवन सुरक्षित करने शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, हर घर में दी जाएगी दस्तक

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57