छत्तीसगढ़रायपुर

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी।

रायपुर : कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अब तक 88.18 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका उठाव

केन्द्रीय पुल में 25.61 लाख मीटरिक टन चावल जमा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 3 मार्च तक 88.18 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 25.61 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 14.01 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 11.60 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।

आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 88.18 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। वर्मा ने बताया कि 69 लाख 50 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 66 लाख 04 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 37 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 14 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।

पुलों से जुड़ते गांव : लोगों को मिल रही आवागमन सुविधा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!