Advertisement

कलेक्टर ने किया कम्पोजिट बिल्डिंग के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण।

धमतरी : कलेक्टर ने किया कम्पोजिट बिल्डिंग के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

दी चेतावनी, कहा- समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर की जाएगी कार्रवाई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर में स्थित संयुक्त कार्यालय भवन (कम्पोजिट बिल्डिंग) के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे हरहाल में उपस्थित हो जाएं। यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अनुमति अथवा ठोस वजह के गैरहाजिर पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन उपस्थिति पंजी में नियमित रूप से समस्त स्टाफ का हस्ताक्षर लेने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्थित जिला आयुर्वेद कार्यालय, ग्राम एवं नगर निवेश, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, लीड बैंक कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगली बार निरीक्षण के दौरान अगर कोई बिना अनुमति के अनुपस्थित पाया जाएगा, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

दिनोंदिन बढ़ रही चित्रकोट महोत्सव की भव्यता : सांसद बैज

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05