Advertisement

दिनोंदिन बढ़ रही चित्रकोट महोत्सव की भव्यता : सांसद बैज

जगदलपुर : दिनोंदिन बढ़ रही चित्रकोट महोत्सव की भव्यता : सांसद बैज

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का हुआ समापन

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बॉलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बॉलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान रॉयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न।

तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव
चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री श्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।

मेरा वोट मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति पर आधारित जागरूकता अभियान में विभिन्न स्पर्धाओं का किया जाएगा आयोजन।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57