Advertisement

Ambikapur News : लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन की होगी बहार……

लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन की होगी बहार……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। आयोजन स्थल रोपाखार जलाशय के समीप मुख्य मंच की साज-सज्जा, डोम एवं पंडाल निर्माण सहित जगह-जगह आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। मैनपाट महोत्सव मार्च के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मैनपाट महोत्सव की तैयारी जारी है। महोत्सव में लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विविध आयोजन किये जाएंगे। कर्मा, शैला, सुआ नृत्य जैसे लोककला के साथ सरगुजिहा संस्कृति की झलक दिखेगी। महोत्सव में बड़े-बड़े डोम लगाए जा रहे हैं। पानी-बिजली की व्यवस्था, सड़कों की मरम्म्त सहित अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। मैनपाट महोत्सव में इस बार स्थानीय एवं छतीसगढ़ के कलाकारों को भरपूर अवसर मिलेगा।

आयोजन स्थल में फूड जोन, मेला, एडवेंचर स्पोर्ट्स विभागीय प्रदर्शनी की धूम रहेगी। मैनपाट के प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ो के बीच से गुजरती सड़क और नयनाभिराम दृश्य के साथ रोमांच और आश्चर्य भरा पर्यटन पॉइंट, उल्टा पानी, जलजली, टाइगर पॉइंट, फिश पॉइंट आदि पर्यटकां को आकर्षित करेगी। मैनपाट में तिब्बती संस्कृति और जलवायु लोगां को शिमला का अहसास कराएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47