Advertisement

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अशोक की जिंदगी में बदलाव।

बीजापुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अशोक की जिंदगी में बदलाव

बेरोजगारी की समस्या दूर हुई स्वरोजगार अपनाकर अपने पैर पर खड़ा हुआ हुं -अशोक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम दुगोली निवासी अशोक सकनी बताते हैं कि वे 12वीं तक शिक्षित हैं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शासकीय नौकरी हेतु बहुत प्रयास किया किंतु सफलता हासिल नही हुई, चार पहिया वाहन चलाना भी सीखा जिससे ड्राईवर के पद पर दैनिक वेतन भोगी के रूप में बीजापुर जिले के उद्यानिकी विभाग में एक वर्ष तक कार्य भी किया नौकरी रास नहीं आया तब आशोक ने स्वरोजगार का मार्ग अपनाया, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर से स्वरोजगार हेतु ऋण के लिए आवेदन किया, विभाग द्वारा अशोक को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अर्न्तगत वर्ष 2020 में किराना दुकान संचालन के लिए 2 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया इसके साथ ही व्यवसाय का सफल संचालन हेतु विभाग द्वारा 07 दिवस का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया। हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमी होने के कारण स्वीकृत ऋण पर 25 प्रतिशत की दर से 50 हजार रूपये विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया गया। अशोक का किराना दुकान ग्राम दुगोली में मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण अच्छा चलने लगा। अशोक ने बताया कि स्वयं का रोजगार होने से मुझे आर्थिक आजादी मिली जिससे मैं आर्थिक रूप से सक्षम बन पाया हूँ। दुकान से मुझे प्रतिमाह 8 हजार रूपये से अधिक की आय अर्जित हो जाती है। जिससे मैं ऋण के किस्त को समय पर अदा कर रहा हूं भविष्य में दुकान को और बढ़ाऊंगा जिससे मेरी आमदनी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मुझे बेरोजगारी की समस्या से निजात मिली जिसके लिए मै जिला प्रशासन बीजापुर का सदैव आभारी रहूंगा।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यो मे देरी हेतु दो अभियंताओं एवं 16 ठेकेदारों को दिया नोटिस

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47