Advertisement

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यो मे देरी हेतु दो अभियंताओं एवं 16 ठेकेदारों को दिया नोटिस

कोण्डागांव : कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यो मे देरी हेतु दो अभियंताओं एवं 16 ठेकेदारों को दिया नोटिस
जल जीवन मिशन के कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा
गुरूवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के अंतर्गत जल जीवन मिशन के प्रगति की कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी ग्रामों में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यो की ग्रामवार विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटींग योजना तथा समुह ग्राम योजना के अंतर्गत कार्यो की प्रगति पर विचार किया। इस दौरान कलेक्टर ने योजनातंर्गत डीपीआर निर्माण, शासन द्वारा स्वीकृति एवं टंेडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात भी जोबा बड़ेउसरी, माकड़ी उदेंगा, फरसगांव मोहलई, मांदाबेलगा, कुसमा, सम्बलपुर, विश्रामपुरी ’अ’, चरकई, दहिकोंगा, बोटीकनेरा, मुलमुला, उमरादाह सेंदूरमेटा, गिरोला, गौरगांव, जामगांव, गट्टीपलना, चिपावण्ड, डोंगरीगुड़ा, बम्हनी, केरावाही, शामपुर, ओटेंण्डा, सोड़मा, जरण्डी, बांसकोट में कार्यो के प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों से कार्य न होने के संबंध में जानकारी मांगी गई जिसपर कलेक्टर द्वारा कार्य के प्रति अरूचि एवं कार्य प्रारंभ न करने के लिए 16 ठेकेदारों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

प्रशासन की पहल पर नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए लगा शिविर, मिले 250 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसमंे श्रींग कंस्ट्रक्शन जगदलपुर, वरूण कुमार माईती कोण्डागांव, एस्सल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि., चरकई के लिए अनिल कुमार वाजपेयी फरसगांव, एव्हीएन कंस्ट्रक्शन, कपील सोनी जगदलपुर, कृष्णा कंस्ट्रक्शन रायपुर, हितेश मेहता, अश्वनी पाण्डेय कोण्डागांव, गणपति कंस्ट्रक्शन रायपुर, अमन जायसवाल, अदिति इन्फा बिल्ड, राजकुमार गुप्ता भानपुरी, घनश्याम साहू राजनांदगांव, ओटेंण्डा एमएआर कंस्ट्रक्शन, मुकेश पाण्डे फर्मो को नोटिस दिया गया है। इन फर्माे द्वारा कार्यो को प्रारंभ न करने पर आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने सभी फर्मो को ब्लैकलिस्ट करने तथा सभी कार्यो से पृथक करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरिक्त उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं को भी कार्य के उपयुक्त निष्पादन न करने पर नोटिस दिया है।

वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जारी किया परिपत्र

ज्ञात हो कि जिले में एकल ग्राम योजना अंतर्गत 226 ग्रामो का चयन किया गया था जिसमें से 230 ग्रामो में एकल ग्राम, रेट्रो फिटींग योजना के अंतर्गत 83 ग्रामो हेतु योजना की स्वीकृति एवं टेंडर का कार्य पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हो चुकि है जिसमें से कई ग्रामों में कार्य तेजी से चल रहा है जिसकी समीक्षा एवं निरीक्षण समय-समय पर कलेक्टर द्वारा की जा रही है। साथ ही समुह ग्राम योजना अंतर्गत 23 ग्रामो को मिलाकर तैयार योजना को भी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है जिसपर कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा।

उद्यान विभाग में माली के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57