Advertisement

प्रशासन की पहल पर नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए लगा शिविर, मिले 250 आवेदन

नारायणपुर : प्रशासन की पहल पर नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए लगा शिविर, मिले 250 आवेदन

शिविर में बनाये गए राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बस पास सहित अन्य दस्तावेज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार एवं आत्म समर्पित नक्सलियों जो शासकीय योजनाओं से वंचित है, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार प्रशासन की पहल पर विशेष शिविर का आयोजन 10 एवं 11 मार्च को गुडरीपारा साईं मंदिर प्रांगण में किया गया। शिविर में लोग अपनी समस्याओं को लेकर बारी-बारी से आवेदन लेकर पहुँचे। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा शिविर का निरीक्षण बीते दिनों किया गया। शिविर में राशनकार्ड बनाना एवं राशनकार्ड स्थानांतरण, आयुष्मान कार्ड, नये आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, परिवहन पास, बैंकों में जनधन खाता, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु शिविर, आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, पीड़ित परिवार के सदस्य के शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश, नक्सल पीड़ित व आत्म समर्पित परिवार के सदस्यों को स्वरेाजागर हेतु प्रशिक्षण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने से सबंधित शिविर में आवेदन लिए गए एवं उनका निराकरण किया गया। बता दें कि इस विशेष शिविर में परिवहन के 57, खाद्य विभाग से संबंधित 33, श्रम विभाग के 43, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के 53, आयुष्मान कार्ड के 37, शिक्षा विभाग के 11, आधार पंजीयन के 16 आवेदन प्राप्त हुए है। शिविर में 250 अवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसे सम्बंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जारी किया परिपत्र

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57