Advertisement

कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ार में बच्चों के बीच बैठ किया मध्यान्ह भोजन, स्वयं भोजन चखकर की गुणवत्ता की जांच

कोरिया : कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ार में बच्चों के बीच बैठ किया मध्यान्ह भोजन, स्वयं भोजन चखकर की गुणवत्ता की जांच

कलेक्टर ने बच्चियों से की एनीमिया की जांच, इसके दुष्प्रभाव पर बात, जागरूकता देख हुए प्रभावित

औचक निरीक्षण में मिड डे मील की बेहतर गुणवत्ता देख कलेक्टर ने भोजन तैयार करने वाली महिलाओं को सराहा

पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ार में औचक निरीक्षण कर कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत ने स्कूल में मिड डे मील की गुणवत्ता जांची। कलेक्टर और सीईओ ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन का लुत्फ उठाया। भोजन में मेनू के हिसाब से बच्चों को चना-आलू, अचार, दाल-चावल दिया गया था। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे खुश हुए, उन्होंने बच्चों से नियमित मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल किए। बालिकाओं से जिले में चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के तहत जांच और एनीमिया के दुष्प्रभाव पर बात की। छात्रा प्रीति ने बताया कि जांच के दौरान उनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया है और इसे सुधारने स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम द्वारा दी गयी दवाइयों की भी जानकारी दी। कलेक्टर श्री शर्मा बच्चियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देख बेहद प्रभावित हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बोड़ार का किया औचक निरीक्षण
आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बोड़ार में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से बच्चों को अण्डा खिलाए जाने, सूखा राशन वितरण, सुपोषण अभियान की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में भोजन के लिए बनाए गए सोयाबीन की सब्ज़ी को स्वयं चखकर गुणवत्ता की जांच की। कार्यकर्ता ने बताया कि यहां 14 गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कुपोषित बालक सुजुका का वजन माप किया गया जिसमें बच्चे के वजन में वृद्धि पाई गई।
इस दौरान शर्मा ने केंद्र में बच्चों को रंगों, फल-फूलों की समझ को परखा एवं सहायिका एवं कार्यकर्ता को नियमित कक्षा लेकर बच्चों के शारिरिक स्वास्थ्य के साथ ही साथ मानसिक गतिविधियों को भी बढाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ार में बच्चों के बीच बैठ किया मध्यान्ह भोजन, स्वयं भोजन चखकर की गुणवत्ता की जांच

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47