Advertisement

परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह परिवारों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम है: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

रायपुर : परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह परिवारों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम है: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज दुर्ग-भिलाई सेक्टर 6 के सेंट जोसेफ मल्टीपरपज हॉल में आयोजित वैश्य तेली समाज के युवक युवती परिचय व पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने साहू समाज के संगठन की तारीफ की और कहा कि साहू समाज अपनी एकता के बदौलत हमेशा विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। परिचय सम्मेलन से नए परिवारों को आपस में मिलने-जुलने का मौका मिलता है और विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते भी जुड़ते हैं। युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं मिलन समारोह नए परिवारों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर लगभग 50 युवक-युवतियों ने सम्मेलन में शामिल होकर अपना परिचय दिया। मिलन समारोह में पहले परिचय का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद परिवार को मजबूत रखने और आपसी भाईचारा को मजबूत बनाने में जोर दिया गया। इस अवसर पर राम नारायण साहू, उमेश नंदलाल साहू, सुनील साहू, श्रीमती उषा ओमप्रकाश साहू, अशोक साहू एवं साहू समाज के परिवार जन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47