Advertisement

जस झांकी में दिखती है संस्कृति की झलक : मंत्री गुरु रुद्र कुमार

रायपुर : जस झांकी में दिखती है संस्कृति की झलक : मंत्री गुरु रुद्र कुमार

45 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज दुर्ग जिले के सिरसा खुर्द में आयोजित दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां ग्रामवासियों को सौगात देते हुए जिला विकास योजना के अंतर्गत 45 लाख 50 हजार के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इसमें हाईस्कूल में मध्यान्ह भोजन शेड, पाइप लाइन विस्तार, तालाबों में पचरी निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन व मंच निर्माण और सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि जस झांकी जैसे कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति के करीब आते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। उन्होंने जस झांकी प्रतियोगिता का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलियों ने भाग लिया और झांकियों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मनमोहक गायन और नृत्य से उपस्थित लोगों को बांधे रखकर संस्कृति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गांव का विकास होने पर ही सबका विकास होगा। इसके लिए जनप्रतिनिधि इस ओर अपना ध्यान केंद्रित रखें। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अंचलों को सशक्त और सबल बनाना है। ग्रामीण अंचलों में 2023 तक सभी घरों में मुफ्त नल कनेक्शन देने की बात भी कही। इस अवसर पर अजय चौहान, श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, देवेन्द्र कुमार देशमुख, भुनेश्वर यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47