Advertisement

आज दिनांक 27/03/2022 को स्वास्थ्य संयोजको ने पीपीई किट पहनकर भीख मांगी

आज दिनांक 27/03/2022 को स्वास्थ्य संयोजको ने पीपीई किट पहनकर भीख मांगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj



स्वास्थ्य संयोजको के अनिश्चितकालीन आदोलन को आज 7 दिवस होने जा रहा है,ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य मंत्री से 3 दिवस मे चर्चा उपरांत भी हड़ताल का कोई निष्कर्ष नही निकलने से हजारों स्वास्थ्य कर्मी अभी भी राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में धरना दे रहें है। शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण हेतु प्रदेश के स्वास्थ्य संयोजको ने बुढ़ातालाब मे कल जल सत्याग्रह भी किया। और आज स्वास्थ्य संयोजको द्वारा अनोखा प्रदर्शन करते हुए पीपीई किट पहनकर शहर मे घुमकर भीख मांगते हुए
सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वही दूसरी तरफ अब विभाग स्वास्थ्य संयोजकों के हड़ताल पर सख्ती से कार्यवाही चालू कर दिया है, और कर्मचारीयों को नोटीस जारी कर रहा है। ऐसे में संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने कहा कि कांगेस पार्टी के प्रवक्ता न्यूज मीडिया में लगातार बयान देकर यह बता रहे है कि स्वास्थ्य संयोजको कि मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा, कोरोना महामारी के संकट
काल में स्वास्थ्य कर्मी हमारे लिए देवदूत बनकर, भगवान बनकर काम किए है. पूरे प्रदेश स्वास्थ्य कर्मियों का कर्जदार है और जल्द सरकार इनकी मांगो के लिए निर्णय लेगी, घोषणापत्र में शामिल स्वास्थ्य संयोजको कि मांग सरकार जरूर पूरा करेगी। वही दूसरी तरफ संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा हड़ताली कर्मचारीयों के उपर कड़ी कार्यवाही के लिए समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वारथ्य अधिकारीयों को निर्देशित कर दिया है।
सरकार दोहरी नीति चला रही है, प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। किन्तु स्वास्थ्य संयोजकों ने कहा है कि जब तक वेतन विसंगति दूर नही होगी वे मैदान में डटे रहेंगे। संघ के बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार महंत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस लोकतांत्रिक देश में आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, और आवश्यकता पड़ी तो अपनी मांगो के लिए प्रदेश भर के हजारो स्वास्थ्य संयोजक जेल भरो आंदोलन कर जेल में ही अपनी मांगों के लिए धरना
प्रदर्शन करेंगे। संघ के आईटी रोल प्रभारी सुरेश पटेल ने कहा कि शनिवार, रविवार अवकाश के दिवसों में भी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारीयों के उपर कार्यवाही करने कार्यालय खुलवाया गया, आम जनता के कार्यों के लिए भी ये अधिकारी इतने तत्पर होते तो प्रदेश कि स्थिति कुछ और होती, विभाग के अधिकारी सरकार के विरोध में काम कर रही है और प्रदेश सरकार को बदनाम करने और सरकार के विरुद्ध आंदोलन उग्र करने
कर्मचारीयों को उकसा रही है, मान. मुख्यमंत्री को इसमे संज्ञान लेने कि आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष
हेमंत कुमार महंत
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ
जिला बलरामपुर रामानुजगंज

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47