Advertisement

Ambikapur News : दूरस्थ पंचायत पेटला के चौपाल में ग्रामीणों को मिली कई समस्याओं से निजात……….

दूरस्थ पंचायत पेटला के चौपाल में ग्रामीणों को मिली कई समस्याओं से निजात……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले के सीतापुर जनपद के दूरस्थ ग्राम पंचायत पेटला में आयोजित जन समाधान चौपाल में लोगों की समस्यायों का समाधान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं से निजात मिली।  चौपाल में आस-पास के 8 गांव के लोग अपनी समस्या और मांग लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  गांव में ही कई समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों के लिए चौपाल राहत भरा रहा । कलेक्टर संजीव कुमार झा ने चौपाल का अवलोकन कर लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने चौपाल में  ग्रामीणों द्वारा दिये गए आवेदनों की जानकारी आवेदन पंजी से लेते हुए सभी  विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन आवेदनों का निराकरण चौपाल में हो सकता है उनका यही पर करें शेष को जिला कार्यालय से कराएं। आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक व पटवारी द्वार बी-1 का वाचन तथा  फौती-नामांतरण के लिए शेष खसरो का भी वाचन किया गया।

बताया गया कि पेटला जन समाधान चौपाल में 8 गांव के लोग करीब विभिन्न समस्या और मांग के करीब  350 आवेदन दिए थे। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर चौपाल में निराकरण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ  संजय मरकाम सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47